फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation of forcing a young man, who had gone fishing in the river, to drink urine.

Kanpur News: नदी में मछली पकड़ने गए युवक को पेशाब पिलाने का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Allegation of forcing a young man, who had gone fishing in the river, to drink urine.
डेरापुर। नगर के पास से निकली सेंगुर नदी से शनिवार सुबह मछली पकड़ने गए एक अनुसूचित वर्ग के अधेड़ का घाट पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। अधेड़ ने युवकाें पर जाति सूचक गाली-गलौज कर मारपीट करने व पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

डेरापुर नगर के एक वार्ड निवासी 55 वर्षीय युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब वह सेंगुर नदी से मछलियां पकड़ने के लिए गए थे। आरोप लगाया कि मछली पकड़ने के दौरान वहां दो साथियों संग आए नगर के एक युवक ने उससे नदी किनारे आने का कारण व नाम पूछा। नाम बताने पर आरोपी भड़क गए और उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए बोले कि तुम अनुसूचित होकर हमारे घाट पर मछली पकड़ने कैसे आए और मारपीट की।
विज्ञापन

तभी मुख्य आरोपी ने उसे पेशाब पिलाने की बात कही तो वह वहां से भागने लगा। इस पर आरोपी के दोनों साथियों ने उसे पकड़ लिया और आरोपी ने उसके मुंह में पेशाब कर दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ जांच शुरू की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed