{"_id":"6a9c73bf36b3326e46017c46","slug":"youth-dies-in-bike-collision-on-bisalpur-road-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-183809-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीसलपुर मार्ग पर बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीसलपुर मार्ग पर बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत
विज्ञापन
मोनू कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
निगोही। बीसलपुर मार्ग पर संडा गांव के पास शनिवार रात करीब आठ बजे आमने-सामने दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार पिपरिया उदयभानपुर गांव निवासी मोनू कश्यप (18) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मोनू कश्यप सिलाई का काम करते थे। शनिवार की शाम वह अपने किसी परिचित को संडा गांव छोड़कर वापस बाइक से घर जा रहे थे। संडा चौराहा के पास बीसलपुर मार्ग पर पहुंचे ही उनकी बाइक में सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। यहां चिकित्सक ने मोनू कश्यप को मृत घोषित कर दिया।
उनके पिता संजेश मजदूरी करते हैं। दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका नाम-पता करने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद