फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police also investigating human trafficking angle in newborn baby case.

Lalitpur News: नवजात शिशु प्रकरण में मानव तस्करी का एंगल भी खंगाल रही पुलिस

Sun, 06 Sep 2026 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police also investigating human trafficking angle in newborn baby case.
ललितपुर। नवजात बच्ची को कथित तौर पर मोटी रकम लेकर दूसरे व्यक्ति को देने के मामले में पुलिस अब मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है। इस मामले में अस्पताल मैनेजर और नर्स समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार अस्पताल मैनेजर भूपत कुशवाहा और नीतेश पटेल से घटना के साथ मानव तस्करी से जुड़े पहलुओं पर भी पूछताछ की है। हालांकि प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी के कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिले हैं। इसके बावजूद पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शहर के सरदारपुरा निवासी पूनम लखेरा ने नर्स सोनम, श्री बांके बिहारी अस्पताल के मैनेजर भूपत कुशवाहा, ज्ञानेंद्र अग्रवाल और नीतेश पटेल पर अपनी नवजात बेटी को मोटी रकम लेकर दूसरे व्यक्ति को देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नीतेश पटेल और अस्पताल मैनेजर भूपत कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर श्री बांके बिहारी अस्पताल से नवजात बच्ची को बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द किया गया था।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल और सीसीटीवी भी खंगालेगी पुलिस
कोतवाली पुलिस मामले में आरोपियों के बीच संपर्क और उनकी गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों की कॉल डिटेल और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगालने की तैयारी में है। इससे बच्ची को अस्पताल लाने, ले जाने और वहां से बरामद होने से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले में मानव तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से इस संबंध में आवश्यक पूछताछ की गई है। प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी जैसे कोई सुराग नहीं मिले हैं। इसके बावजूद सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------

नवजात को ले जाने वाली नर्स भी गिरफ्तार
प्रसव के बाद नवजात बच्ची को मां से ले जाने और बाद में दूसरे व्यक्ति को देने के आरोप में दर्ज मामले में पुलिस ने नर्स सोनम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को थाना परिसर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए नीतेश पटेल और अस्पताल मैनेजर भूपत कुशवाहा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें भी न्यायालय में पेश किया गया।
---------------------------
स्वास्थ्य को देखते हुए एसएनसीयू में भर्ती
बृहस्पतिवार को नवजात बच्ची को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे उसकी मां के सुपुर्द किया था। बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को भी दी है।
-----------------------
विवादित अस्पताल की इमारत नवजात प्रकरण के बाद फिर सुर्खियों में
शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र स्थित जिस इमारत में वर्तमान में श्री बांके बिहारी अस्पताल संचालित हो रहा है, वह पहले भी विवादों में रही है। एक मार्च 2025 को इसी इमारत में संचालित गायत्री नर्सिंग होम में तालाबपुरा निवासी एक प्रसूता की मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गायत्री नर्सिंग होम को सील कर दिया था। काफी समय तक इमारत सील रही। कुछ माह पहले इसी इमारत में श्री बांके बिहारी अस्पताल का संचालन शुरू हुआ। अब नवजात बच्ची को दूसरे व्यक्ति को देने के आरोप में अस्पताल का मैनेजर गिरफ्तार हुआ है और पुलिस ने इसी अस्पताल से नवजात बच्ची को बरामद किया। इसके बाद अस्पताल की यह इमारत एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed