फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Allegations against Bajrol Pradhan and three secretaries for consuming alcohol inside the panchayat office.

Hamirpur (Himachal) News: बजरोल प्रधान समेत तीन सचिवों पर पंचायत कार्यालय में बैठकर शराब पीने के आरोप

Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Allegations against Bajrol Pradhan and three secretaries for consuming alcohol inside the panchayat office.
भेरड़ा पंचायत के फ्रीजर में रखे गए बीयर के कैन। स्रोत जागरूक पाठक
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के करवाए मेडिकल, छानबीन जारी
विज्ञापन

पंचायत कार्यालय में असामाजिक गतिविधियों पर एडीसी को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड सुजानपुर के तहत भेरड़ा पंचायत में शुक्रवार को छुट्टी के दिन पंचायत घर में चार लोगों की मौजूदगी को लेकर विवाद हो गया। भेरड़ा पंचायत की प्रधान अनु देवी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत में बजरोल पंचायत की महिला प्रधान और भेरड़ा पंचायत के सचिव समेत दो अन्य सचिवों पर पंचायत कार्यालय में मौजूद रहने और शराब पीने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधान के अनुसार अवकाश के बावजूद पंचायत घर में चार लोग मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं। वहां मौजूद लोगों को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब चारों से पंचायत कार्यालय में बैठने का कारण पूछा गया तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं, जब पंचायत कार्यालय में फ्रीज की जांच की गई तो उसमें बीयर के दो कैन भी मिले हैं।
उन्होंने घटना की सूचना सुजानपुर थाना में दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए।
इसके उपरांत शनिवार को भेरड़ा पंचायत प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोपियों से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोट
संबंधित पंचायत प्रधान की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चारों लोगों का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article