फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Death of elderly man living in house due to fall of wall

Sultanpur News: दीवार गिरने से घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत

Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Death of elderly man living in house due to fall of wall
दोस्तपुर। खालिसपुर डींगुर निवासी बुजुर्ग हरीश नारायण मिश्र (72) की शुक्रवार रात घर में सोते समय कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक हरीश नारायण पूजा-पाठ करके जीवन यापन करते थे। शुक्रवार रात वह खाना खाकर अपने घर में सो गए थे।
विज्ञापन

देर रात करीब 9:30 बजे घर के एक कमरे की कच्ची दीवार अचानक गिर गई।
दीवार के मलबे में दबकर हरीश नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उनको मलबे से बाहर निकालकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी एक बेटी सुमन है। उसकी शादी हो चुकी है। हरीश नारायण की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed