{"_id":"5ceadbefbdec22071a389700","slug":"155889564811-etawha-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर दो घरों से तीन लाख के जेवर ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसा देकर दो घरों से तीन लाख के जेवर ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुरा में गुरुवार को बर्तन बेचने के बहाने आईं दो महिलाएं दो परिवारों की महिलाओं से करीब तीन लाख के जेवर ठग ले गईं। ठग महिलाओं ने पुराने जेवर के बदले नए जेवर के साथ एक लाख रुपये तक का इनाम निकलने का झांसा दिया था। पति के परदेश से आने पर महिलाओं ने रविवार को तहरीर दी।
गंगापुर गांव के संतोष कुमार चंडीगढ़ और संजीव कुमार दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके परिवार गांव में ही रहते हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दो महिलाएं बर्तन बेचने संजीव के घर पर पहुंचीं। घर पर संजीव की पत्नी शोभादेवी और पड़ोसी संतोष की पत्नी गिरिजेश देवी, पुत्री मंजू और नीलम भी बैठी थीं। महिलाओं ने बताया कि ठग पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन बेच रही थीं। महिलाओं कहा पुराने जेवर दो तो नए जेवर के साथ एक लाख रुपये तक इनाम भी मिलेगा। गिरजेश घर से पुरानी चांदी की अंगूठी ले आई। महिलाओं ने इसी तरह झांसा देकर गिरजेश व शोभा से सोने चांदी के सभी जेवर निकलवा लिए। सभी जेवर एक डिब्बे में बंद करके रख लिए और कहा कि तीन घंटे इंतजार करो आपका इनाम लेकर आते हैं। महिलाओं के न लौटने पर शोभा और गिरजेश रोने लगीं। मंजू बेहोश हो गई। सूचना पर संतोष और संजीव भी रविवार को गांव पहुंचे। उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी। इसमें बताया कि महिलाएं गिरजेश से दो सोने के पेंडल, तीन जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी कान की बिजली, एक सोने की जंजीर और पकड़े ले गई हैं। इसी तरह शोभादेवी से सोने के कुंडल, दो मंगलसूत्र, झुमकी, तोड़ा, दो अंगूठी, सोने की जंजीर ठग ले गईं। संतोष ने बताया कि दोनों घरों में ठगे गए जेवरों की कीमत करीब तीन लाख है। एसओ चौबिया सतीश चंद यादव ने बताया तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।