फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   उचक्कों ने आर्टिका गाड़ी से पांच लाख रुपयों समेत ब्रीफकेस किया पार

उचक्कों ने आर्टिका गाड़ी से पांच लाख रुपयों समेत ब्रीफकेस किया पार

Thu, 30 Nov 2017 10:05 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
उचक्कों ने आर्टिका गाड़ी से पांच लाख रुपयों समेत ब्रीफकेस किया पार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर।
कस्बे में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास गुरुवार को कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी की खड़ी अर्टिका कार से ब्रीफकेस सहित उसमें रखे पांच लाख रुपये, चेक बुक तथा अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया। कार का टायर पंचर हो गया था। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।

मिश्री टोला इटावा निवासी राम नरायन वर्मा अपने पुत्र अशीष वर्मा के साथ अर्टिका कार से इटावा से आगरा जाने के लिए निकले थे। वह कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी हैं। सुबह लगभग 11 बजे जसवंतनगर से गुजर रहे थे तभी उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर संजय सिंह स्टेपनी बदलने लगा। इस दौरान वहां पर बकरी का बाजार लगा हुआ था, बाजार में काफी भीड़ थी। तभी वहां चोर आ गए। ड्राइवर संजय सिंह व कार मालिक को बातों में लगा लिया। एक चोर ने कार में रखे ब्रीफकेस को पार कर दिया। इसके बाद दोनों वहां से गायब हो गए। कार में वापस आकर देखा तो उनका ब्रीफकेस गायब था। कार मालिक राम नारायन वर्मा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी खोजबीन की लेकिन ब्रीफकेस का कहीं भी पता नहीं चल सका। कार मालिक राम नरायन वर्मा ने बताया कि वे अपनी कार से आगरा जा रहे थे। वहां पर शीतगृह बनवा रहे हैं। बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर लेबर का हिसाब करने जा रहे थे। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- कार से पांच लाख रुपये भरा ब्रीफकेस चोरी
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास पंचर हुई कार
- टायर बदलने के दौरान हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed