फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   tourist told about situation of Pahalgam after terrorist attack

Pahalgam Attack: जान बचाकर भागते लोग और गोलीबारी...न टूटा हाैसला, पहलगाम से आए अरविंद ने बताया आंखों देखा हाल

Thu, 24 Apr 2025 06:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 24 Apr 2025 06:58 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में खूनी खेल खेला गया। आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं। इस आतंकी घटना के दाैरान एटा निवासी सीए अरविंद अग्रवाल भी पहलगाम में थे। वह परिवार के साथ घूमने गए थे। लाैटने पर उन्होंने वहां के हालातों के बारे में बताया।
 

विज्ञापन
tourist told about situation of Pahalgam after terrorist attack
पहलगाम से पत्नी के साथ लाैटे सीए अरविंद अग्रवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा  शहर निवासी सीए अरविंद अग्रवाल परिवार संग पहलगाम घूमने गए थे। उनका और परिवार का सपना हिंदुस्तान के मिनी स्विटजरलैंड बाइसरन घूमने का था। पहलगाम से बायसरन की दूरी मात्र एक किमी है। आतंकी हमला होने पर पहलगाम से बाइसरन जाते समय रास्ते में उनकी गाड़ी रोक दी गई, इससे उनका यह सपना जरूर अधूरा रहा, लेकिन हमले से डरे नहीं और पहलगाम के आसपास अन्य स्थानों पर घूमने के बाद बृहस्पतिवार को लौटे।
विज्ञापन


 

अरविंद अग्रवाल ने फोन पर संवाददाता को बताया कि 22 अप्रैल को घटना के बाद सेना के वाहनों और एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनकर चालक ने टैक्सी रोक ली। बताया कि वहां कुछ गोलीबारी की घटना हो गई है। आतंकी हमले की जानकारी पर ठहर गए। 

ये भी पढ़ें-UP: नाबालिग से गैंगरेप...फिर दरिंदों ने किया ऐसा काम, इस हाल में मिली किशोरी; पीड़िता ने सीएम से लगाई गुहार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चारों तरफ सेना के जवान ही दिख रहे थे। हमले में शिकार हुए लोगों के रोते-बिलखते परिजन थे। गर्मी की छुट्टियों में घूमने गए सभी पर्यटक डरे-सहमे वापस अपने होटल पहुंचकर कमरों में बंद हो गए। सीए ने बताया कि आतंकी हमले की घटना के बाद लोग डर गए थे, लेकिन उनके परिवार का हौसला नहीं टूटा था। इससे पहले 18 अप्रैल को श्रीनगर, 19 को सोनमर्ग, 20 को बुद्धपथरी, 21 को गुलमर्ग घूमे। 22 को पहलगाम पहुंचे। 

ये भी पढ़ें-UP: पुलिस चाैकी बनी अखाड़ा...दरोगा की जन्मदिन पार्टी में चले लात-घूंसे, एसएसपी ने की कार्रवाई; तीन पर गिरी गाज

 
विज्ञापन

घटना के बाद 23 अप्रैल को बाकी स्थानों पर घूमने के बाद बृहस्पतिवार को वापस एटा आए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। वहां से टैक्सी से शहर में अपने घर के लिए निकल आए। आतंकी हमले के बाद सकुशल घर आने पर उनके शुभचिंतक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed