{"_id":"680a2ba5053f1398d2075549","slug":"fight-between-constables-at-birthday-party-of-inspector-in-police-chowki-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस चाैकी बनी अखाड़ा...दरोगा की जन्मदिन पार्टी में चले लात-घूंसे, एसएसपी ने की कार्रवाई; तीन पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस चाैकी बनी अखाड़ा...दरोगा की जन्मदिन पार्टी में चले लात-घूंसे, एसएसपी ने की कार्रवाई; तीन पर गिरी गाज
Thu, 24 Apr 2025 05:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:46 PM IST
सार
दरोगा की जन्मदिन पार्टी में हंगामा हो गया। दो सिपाही भिड़ गए। मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच गई। इसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना उत्तर की आगरा गेट पुलिस चौकी मंगलवार रात जंग का अखाड़ा बन गई। चौकी पर तैनात दरोगा के जन्मदिन की पार्टी के दौरान ही सिपाही आपस में ही भिड़ गए। चर्चा है कि चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने एक सिपाही को दबोच लिया और पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने के बाद एसएसपी चौकी प्रभारी सहित तीन को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार रात उत्तर थाने की चौकी आगरा गेट पर मंगलवार को चौकी प्रभारी गौरव वर्मा के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक सिपाही का किसी बात पर विवाद हो गया। दो अन्य सिपाहियों ने उस सिपाही से धक्का-मुक्की कर दी। चर्चा यह भी थी कि दोनों सिपाहियों ने तीसरे सिपाही के साथ जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला पुलिस से जुड़ा होने पर उसे दबाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो मामले की जांच कराई गई। जांच में घटना की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित ने चौकी प्रभारी गौरव वर्मा, सिपाही अजीत, इश्तकार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
