फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   minor troubled by harassment appealed to CM

UP: नाबालिग से गैंगरेप...फिर दरिंदों ने किया ऐसा काम, इस हाल में मिली किशोरी; पीड़िता ने सीएम से लगाई गुहार

Thu, 24 Apr 2025 06:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 24 Apr 2025 06:27 PM IST
सार

दो युवक नाबालिग को नोएडा ले गए। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि समझाैते का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
minor troubled by harassment appealed to CM
minor girl (demo pic) - फोटो : freepik

विस्तार

नोएडा क्षेत्र में गैंगरेप का शिकार हुई जैथरा क्षेत्र की पीड़िता ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। पुलिस द्वारा परिजन का उत्पीड़न करने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। उधर, पुलिस ने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 

एसएसपी के आदेश पर सोमवार को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि पिछले वर्ष कांशीराम कॉलोनी निवासी लव कुमार और उसका साथी गोरेलाल उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर नोएडा ले गए। वहां किराए के कमरे में रखकर कई बार दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो भी बना लिए। 19 अप्रैल को पुत्री को पीटा और जैथरा कस्बे में छोड़ गए। शिकायत पर बेटी पर तेजाब डालने की धमकी दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सबके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने बृहस्पतिवार को वीडियो अपलोड किया। थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह आरोपियों के साथ मिलकर समझौते के लिए दबाव बना रही है। डरा-धमका कर मेरे बयान बदलने की कोशिश कर रही है। मेरे परिजन को थाने उठाकर ले जा रही है, उन्हें डरा धमका रही है। इन लोगों से उसे जान-माल का खतरा है।

 
विज्ञापन

सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि किशोरी को भगाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी लव कुमार को बुधवार शाम उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ जांच व कार्रवाई कर रही है। वीडियो में लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed