{"_id":"6a7b69178f4957e8d604af1e","slug":"the-speed-of-saryu-stopped-in-bhagalpur-deoria-news-c-208-1-deo1045-188991-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भागलपुर में थमा सरयू का वेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भागलपुर में थमा सरयू का वेग
Tue, 11 Aug 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने लगी है। बीते 24 घंटे में 10 सेमी की कमी आने से नदी अब खतरे के निशान 64 मीटर से 31 सेमी नीचे उतर गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम चार बजे 63.80 मीटर रिकाॅर्ड किया गया।
केंद्रीय जल आयोग के जेई राजेश राव ने बताया कि नदी का जलस्तर सोमवार की देर रात से घट रहा है। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। शनिवार को नदी खतरे के निशान से सिर्फ 10 सेमी नीचे थी। मंगलवार को नदी तेजी से घट रही है। संवाद