फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The flow of the Saryu reached a point 50 meters away from the main road.

Deoria News: मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर पहुंची सरयू की धारा

Sun, 27 Sep 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The flow of the Saryu reached a point 50 meters away from the main road.
भागलपुर। बाढ़ का पानी घटते ही सरयू नदी ने देवसिया गांव के दक्षिण स्पर बंधे के पास कटान तेज कर दी है। नदी अब भागलपुर-मईल मुख्य मार्ग के बंधे से महज 50 मीटर की दूरी पर बह रही है। कटान देख ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव और मार्ग पर संकट का डर सताने लगा है। जुलाई में बाढ़ खंड ने बांस-बल्ली डालकर कटान रोकने की कोशिश की थी मगर जलस्तर घटते ही बांस-बल्ली नदी में बह गईं। देवसिया और छित्तूपुर के पश्चिमी किनारे से बहने वाली सरयू जलस्तर बढ़ने और घटने, दोनों स्थिति में कटान करती है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दस वर्षों में नदी सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन काट चुकी है। जुलाई में बाढ़ खंड ने बांस-बल्ली डालकर कटान रोकने की कोशिश की थी मगर जलस्तर घटते ही बांस-बल्ली नदी में बहने लगीं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि कटान रोकने के प्रयास जारी हैं। जलस्तर और घटने पर बोल्डर से कटानरोधी कार्य कराया जाएगा। बंधे पर नजर रखी जा रही है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed