{"_id":"649735f354d802eb7a0c54e6","slug":"students-mother-appealed-to-sp-for-justice-deoria-news-c-7-1-218130-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रा की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रा की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
तरकुलवा पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी व परिजनों की पिटाई मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से छेड़खानी और विरोध पर परिजनों की पिटाई के मामले में पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। 15 दिन बाद नाराज परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से की है।
आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर इसी गांव का ही एक मनचला युवक अपने कुछ साथियों के साथ उससे आए दिन छेड़खानी करता है। रास्ते में उसकी साइकिल रोककर अश्लील हरकतें करता है। जब छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई तो उन्होंने युवक से पूछताछ की। इससे नाराज होकर उसने घर में घुसकर छात्रा और परिजनों की पिटाई कर दी। जिससे छात्रा समेत परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद छात्रा की मां ने तरकुलवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस 15 दिन बीतने के बाद भी मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। कई बार दौड़ने के बावजूद जब थाने से उसे न्याय नहीं मिला तो हार थक कर मां ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में उसने कहा है कि वह घर पर बच्चों के साथ अकेले रहती है। उसके पति रोजगार के सिलसिले में पंजाब रहते हैं। उसकी बेटी इंटर की छात्रा है, जिसे स्कूल जाते समय गांव का युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ रास्ते में रोककर अक्सर छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करता है। एक बार आरोपी ने स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर उसकी बेटी की साइकिल छीन ली थी। जब इसकी शिकायत थाने पर की गई तो उसने साइकिल वापस की। उधर थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की जांचकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
छात्रा से छेड़खानी मामले की जांच कराकर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, तरकुलवा पुलिस ने मामला दर्ज करने में क्यों देरी की, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
संकल्प शर्मा, एसपी