फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Killed girl by tying her legs and threw dead body on railway line

देवरिया में हत्या: छत पर सो रही युवती संदिग्ध हाल में हुई गायब, सुबह बिहार में हाथ-पैर बांधकर फेंका मिला शव

Fri, 01 Sep 2023 02:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Sep 2023 02:50 PM IST
सार

मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि गांव के ही पांच लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेल लाइन पर रख दिया। तीन माह पहले छेड़खानी का केस दर्ज होने के बाद कोर्ट से नोटिस पहुंचने पर आरोपी बौखलाए हुए थे।

विज्ञापन
Killed girl by tying her legs and threw dead body on railway line
साढ़े तीन महीने पहले मृतक के साथ हुई थी मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती रात में छत पर सो रही थी। यहां से वह संदिग्ध हाल में गायब हो गई। शुक्रवार सुबह चाकू से हत्या कर, हाथ-पैर बांधकर बिहार की सीमा में रेलवे लाइन पर उसका शव फेंका हुआ मिला। मृतक के साथ साढ़े तीन माह पहले छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया था।

विज्ञापन


मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि गांव के ही पांच लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेल लाइन पर रख दिया। तीन माह पहले छेड़खानी का केस दर्ज होने के बाद कोर्ट से नोटिस पहुंचने पर आरोपी बौखलाए हुए थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती इसी साल इंटर की परीक्षा पास थी। परिजनों के अनुसार, जब वह पढ़ाई करती थी, तभी से गांव के कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते थे, जिसकी शिकायत वह परिजनों से करती थी। इसको लेकर करीब साढ़े तीन माह पहले मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खाना बनाने को लेकर 'महाभारत': बहू ने सास को पीटा, बचाने गए ससुर को भी मारा, केस दर्ज

21 मई को उसके साथ आरोपियों ने छेड़खानी और मारपीट किया। इसकी शिकायत उसने बनकटा थाने पर की, लेकिन स्थानीय स्तर पर केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद 25 मई को उसने गुहार लगाई तो एसपी के आदेश पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज हुआ।

मां का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर कोर्ट से नोटिस आई तो उसी दिन बेटी की हत्या कर देंगे। रात में मेरी लड़की खाना खाने के बाद घर में सोई थी। करीब 11 बजे गर्मी होने पर वह छत पर सोने चली गई। सुबह वह गायब थी और बाहर से सीढ़ी का फाटक बंद था। जब उसकी तलाश की गई तो उसका शव दासनरहिया गांव के पास रेल लाइन के किनारे मिला। उसे चाकू मारा गया था और हाथ-पैर भी बांधा गया था।

इसे भी पढ़ें: स्कूल प्रबंधक ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल बिहार में है, वहां की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। जबकि बनकटा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर ने मैरवा स्टेशन पर मेमो दिया है, उसमें एक युवती के कूदने की बात लिखी है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed