{"_id":"64f0e1942157c24b0f0dd344","slug":"daughter-in-law-beats-mother-in-law-also-beats-father-in-law-who-went-to-save-her-case-registered-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-5741-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने को लेकर 'महाभारत': बहू ने सास को पीटा, बचाने गए ससुर को भी मारा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाने को लेकर 'महाभारत': बहू ने सास को पीटा, बचाने गए ससुर को भी मारा, केस दर्ज
Fri, 01 Sep 2023 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:47 AM IST
सार
ग्राम खरहरी में सुभाष चौहान का परिवार रहता है। सुभाष ने बताया कि खाना बनाने को लेकर अक्सर सास और बहू के बीच झगड़ा होता है। बुधवार शाम भी उसी बात को लेकर सास सुधा देवी और पुत्र वधू फूलझरी देवी पत्नी बबलू चौहान के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी। इससे बहू काफी नाराज हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवरिया जिले में भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरी में बुधवार की शाम खाना बनाने को लेकर सास, ससुर व बहू के बीच कहासुनी होने लगी। बहू, सास को मारने लगी, जिससे वह लहुहूहान हो गई। बीच बचाव करने पहुंचे ससुर को भी मारपीट दिया। घायल सास, ससुर का इलाज भाटपाररानी पीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर बहू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ग्राम खरहरी में सुभाष चौहान का परिवार रहता है। सुभाष ने बताया कि खाना बनाने को लेकर अक्सर सास और बहू के बीच झगड़ा होता है। बुधवार शाम भी उसी बात को लेकर सास सुधा देवी और पुत्र वधू फूलझरी देवी पत्नी बबलू चौहान के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी। इससे बहू काफी नाराज हो गई। वह सास पर अचानक उग्र हो गई और घर में रखा बैठने वाला पीढ़ा उठाकर सुधा देवी को मारने लगी, जिससे सास सुधा 50 वर्ष का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जबरन क्रेडिट कार्ड देकर की जालसाजी, बैंककर्मी पर केस
विज्ञापन
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर सुभाष चौहान 55 वर्ष को भी बहू ने मारपीट कर घायल कर दिया। चीखने-चिल्लाने के आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल सास व ससुर को इलाज के लिए भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। घायल सास को सिर में गंभीर चोट आई थीं। इलाज कराने के बाद बहू की इस कार्रवाई से नाराज सास-ससुर थाने पहुंचे और बहू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बहू फूलझरी देवी पत्नी बबलू चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि बहू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।