फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School manager molested girl student, case registered, accused arrested

देवरिया में हैवानियत: स्कूल प्रबंधक ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 02:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 02:40 PM IST
सार

शहर के रहने वाले एक व्यक्ति जिले के एक इलाके में पब्लिक स्कूल चलाता है। जिसका वह प्रबंधक भी है। स्कूल में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका कक्षा छह की छात्रा है। आरोप है कि बुधवार को प्रबंधक ने छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

विज्ञापन
School manager molested girl student, case registered, accused arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में एक निजी स्कूल के प्रबंधक ने कक्षा छठवीं की छात्रा को बुधवार को अपने आफिस में बुलाकर छेड़खानी कर दी। छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर प्रबंधक ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर पीड़ित परिजन व अभिभावकों में आक्रोश है।

विज्ञापन


शहर के रहने वाले एक व्यक्ति जिले के एक इलाके में पब्लिक स्कूल चलाता है। जिसका वह प्रबंधक भी है। स्कूल में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका कक्षा छह की छात्रा है। आरोप है कि बुधवार को प्रबंधक ने छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। यहां तक कि छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


छात्रा के रोने की आवाज सुनकर पास के क्लास में शिक्षण कार्य कर रहे अध्यापकों को ऑफिस की तरफ आते देख प्रबंधक छात्रा को क्लास में भेज दिया। छुट्टी के बाद घर पहुंची छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधक के कृत्य की निंदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। -राजेश कुमार, एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed