फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Accused of raping an innocent child absconds from police custody, arrested in encounter

Deoria News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Accused of raping an innocent child absconds from police custody, arrested in encounter
देवरिया। सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी रविवार रात पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। हालांकि भोर चार बजे के करीब पुलिस टीम ने उसे मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक रात में उसने तबीयत खराब होने की बात कही जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौका पाकर सिपाहियों को धक्का देकर वह फरार हो गया था।
विज्ञापन


खुखुंदू थानाक्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। रविवार की सुबह उसकी सात साल की बच्ची दूध लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के सैफुल्लाह नाम के युवक ने उसे बिस्कुट देने के बहाने अपनी दुकान में बुलाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उधर से गुजर रही एक महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी दुकानदार को दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। पुलिस के मुताबिक देर रात तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाते समय आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गईं। सोनूघाट में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस की निगरानी में उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




00

आरोपी के घर के आसपास पुलिस तैनातमासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद मोहल्ले में तनाव बना हुआ है। आरोपी के घर और दुकान के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिसकर्मी मोहल्ले में आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। आरोपी की दुकान और उसके घर के पास एक-एक एसएसआई के नेतृत्व में पांच-पांच सिपाही तैनात किए गए हैं। दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण मामला तूल पकड़ने लगा था इसलिए पुलिस ने सख्ती और सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को दिन में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रात में उसने तबीयत खराब होने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले जा रहे थे, इस दौरान वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। देर रात सोनूघाट क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
- दीपेंद्रनाथ चौधरी, एएसपी, देवरिया

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed