फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पहले जमाया विश्वास, फिर लाखों की ठगी

पहले जमाया विश्वास, फिर लाखों की ठगी

Wed, 22 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पहले जमाया विश्वास, फिर लाखों की ठगी
पहले जमाया विश्वास, फिर लाखों की ठगी
विज्ञापन

- खामपार गांव की घटना, 10 से अधिक महिलाएं हुई ठगी की शिकार
- पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला, ठग महिलाओं को तलाश रहे गांव वाले
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। एक गांव की दस से अधिक महिलाएं ठगी की शिकार हो गईं। लाखों रुपये के सोने के जेवर जालसाज महिलाएं लेकर चंपत हो गई है। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित महिलाएं परेशान हैं। जालसाजों की तलाश गांव वाले कर रहे हैं।

खामपार गांव में चार ठग महिलाएं पहुंची। प्रधानमंत्री की योजना बताते हुए उन्होंने गांव की नागमनी, ऊषा, राबड़ी, ललिता, मंजू, शीला, सुनीता, आरती, सुगंती, सावित्री आदि से पुराने पीतल, एल्युमिनियम के बर्तन ले गई। दो दिन बाद ठग महिलाएं नया बर्तन व उपहार लाकर वापस दे गई। दूसरी बार चांदी का पायल, बिछिया आदि ले गईं और इसके एवज में चांदी का नया गहना लाकर वापस किया। विश्वास जमाने के बाद तीसरी बार जालसाज महिलाएं गांव की महिलाओं का सोने का मंगल सूत्र, चेन, अंगूठी, बाली, कड़ा, चूड़ी यानी लाखों रुपये के जेवर यह कहकर ले गई कि इस पर इस बार कूलर, फ्रीज, टीवी उपहार मिलेगा। एक सप्ताह बाद जब जालसाज महिलाएं नहीं लौटी तो गांव की महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। परिवार के पुरुषों को यह बात बताई। गांव वाले जालसाज महिलाओं का पता लगा रहे हैं। खामपार एसओ श्यामधर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed