फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Private firm's collection agent makes off with 15.50 lakh in installment payments

Mathura News: किस्तों के 15.50 लाख ले गया निजी फर्म का कलेक्शन एजेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Private firm's collection agent makes off with 15.50 lakh in installment payments
मथुरा। एक कंस्ट्रक्शन फर्म का कलेक्शन एजेंट ग्राहकों द्वारा जमा कराई गई किस्तों के 15.50 लाख रुपये लेकर भाग गया। डाटा फीडिंग के दौरान खेल पकड़ में आ गया। फर्म स्वामी ने कलेक्शन एजेंट के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कम्पू घाट निवासी रमाकांत कौशिक आरके कंस्ट्रक्शन फर्म के प्रोपराइटर हैं। उन्होंने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि जमुनापार निवासी राकेश कुमार करीब आठ वर्ष से उनकी फर्म में कलेक्शन एजेंट था। वह ग्राहकों से किस्त की रकम लेकर रजिस्टर में एंट्री कर रसीद देता था। इस दौरान ग्राहकों ने यूपीआई के माध्यम से किस्त जमा करने की सुविधा मांगी तो फर्म के बैंक खाते से जुड़ी सुविधा उन्हें उपलब्ध करा दी गई। आरोप है कि राकेश ने यूपीआई का नेटवर्क खराब होने का बहाना बनाकर कई ग्राहकों की किस्तें फर्म के खाते में जमा कराने के बजाय अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 का आईटीआर दाखिल करने के लिए फर्म के बैंक खाते के स्टेटमेंट को जांचा गया तो हिसाब में गड़बड़ी मिली। प्रोपराइटर ने राकेश से हिसाब मांगा तो उसने टालमटोल कर कंपनी में आना बंद कर दिया। कैश लेजर की प्रविष्टियों का मिलान करने पर 7.50 लाख रुपये का खेल पकड़ में आ गया। इसके अलावा 8 लाख रुपये की भी धोखाधड़ी की गई। प्रोपराइटर ने राकेश से पैसे वापस करने के लिए कहा तो मना कर दिया। परेशान सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed