{"_id":"6a91de7bd2397947b308a37a","slug":"death-of-an-unidentified-person-at-amb-andaura-railway-station-una-news-c-93-1-una1002-203928-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उसे सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक पिछले दो-तीन दिनों से रेलवे स्टेशन परिसर में देखा जा रहा था। शुक्रवार सुबह वह प्लेटफॉर्म पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर जीपी मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।