फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Court hearing concluded regarding four properties registered in the name of another of Vikrant's wives; now awaiting the order.

Sant Kabir Nagar News: विक्रांत की एक और पत्नी के नाम चार संपत्तियों पर कोर्ट में सुनवाई पूरी, अब आदेश का इंतजार

Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Court hearing concluded regarding four properties registered in the name of another of Vikrant's wives; now awaiting the order.
संतकबीरनगर। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में आरोपी विक्रांत और उसकी पत्नी की संपत्तियों के मामले में न्यायालय में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब सभी की निगाहें न्यायालय के आदेश पर टिकी हैं। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं अन्य आरोपियों के संपत्ति पर भी पुलिस की नजर टिकी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शेयर में निवेश कराने के नाम पर लोगों से रकम लेने के मामले में विक्रांत ने धनंजय शुक्ला के साथ मिलकर ठगी की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने धनंजय शुक्ला समेत उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद जांच की दिशा आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों तक भी पहुंची।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आई संपत्तियों में विक्रांत की एक व पत्नी के नाम दर्ज चार संपत्तियां भी शामिल बताई जा रही हैं। इन संपत्तियों को लेकर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद मामला न्यायालय पहुंचा। दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी दलीलें रखी गईं। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि न्यायालय इन चार संपत्तियों को लेकर क्या आदेश देता है। आदेश आने के बाद ही संपत्तियों की स्थिति को लेकर तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
----------------------
दंपति की संपत्तियां जांच के केंद्र में
ठगी के इस मामले में विक्रांत और उसकी पत्नी से जुड़ी संपत्तियां जांच के केंद्र में रही हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों की ओर से अर्जित संपत्तियों और उनके स्वामित्व की भी पड़ताल की गई। इसी क्रम में अलग-अलग संपत्तियों को लेकर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
विक्रांत दंपती से संबंधित संपत्ति मामले में न्यायालय में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी। पुलिस जांच से मामले में जुटाए गए दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी न्यायालय के समक्ष रखे गए हैं।
----------------
धनंजय समेत पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके
शेयर में निवेश के नाम पर कथित ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनंजय शुक्ला समेत पांच साथियों को गिरफ्तार किया था। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच के दौरान अन्य आरोपियों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की गई। जांच में संपत्तियों से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने उन पर भी कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में विक्रांत की एक अन्य पत्नी के नाम दर्ज चार संपत्तियों का मामला न्यायालय तक पहुंचा है।
----------------------------
आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी तय
संपत्ति प्रकरण में सुनवाई पूरी होने के बाद अब न्यायालय के आदेश का इंतजार है। आदेश आने के बाद संबंधित संपत्तियों को लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ठगी प्रकरण की जांच में पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपियों से जुड़ी अन्य संपत्तियों और लेनदेन की स्थिति पर भी नजर बनी हुई है। न्यायालय के आदेश और जांच की अगली कार्रवाई के बाद इस प्रकरण में और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

---------
पुलिस की जांच चल रही है। पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्य आरोपी धनंजय शुक्ला की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। विक्रांत की संपत्ति के मामले में न्यायालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा, उसको केस डायरी में शामिल किया जाएगा।
-अभयनाथ मिश्र, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed