फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth drowns after falling off canal culvert while intoxicated.

Pilibhit News: नशे में नहर की पुलिया से गिरकर युवक की डूबने से मौत

Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns after falling off canal culvert while intoxicated.
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम प्यास सैजना निवासी 30 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू मौर्य की शुक्रवार दोपहर नहर की पुलिया से गिरने से डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, राजकुमार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर से निकले। दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित नहर की पुलिया पर बैठे देखा था। करीब दो बजे उसके पुलिया से नहर में गिरने की जानकारी हुई। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसपर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि राजकुमार शराब पीने का आदी बताया गया। शुक्रवार को भी वह क्षेत्र में ही मजदूरी के 1500 सौ रुपये लेने गया था। रुपये लेने के बाद उसने शराब का सेवन किया और पुलिया पर आकर बैठ गया। उसकी जेब से 1310 रुपये भी बरामद हुए हैं। परिजन की ओर से कोई आरोप भी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के नहर में गिरने की वास्तविक वजह पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed