{"_id":"6a91df29b1b7ecdff10218ba","slug":"action-taken-against-protesters-including-family-members-six-named-and-25-unidentified-individuals-involved-basti-news-c-207-1-bst1031-165377-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिजन के साथ प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई, छह नामजद समेत 25 अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिजन के साथ प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई, छह नामजद समेत 25 अज्ञात
विज्ञापन
बस्ती। दिवंगत मनीष के परिजन की आवाज बनने गए छह नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी कार्यालय पर भीड़ एकत्र करने व सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में की है।
मालूम हो कि महसों के इटिया टोला निवासी मनीष पांडेय की बीते रविवार को हत्या कर दी गई थी। दो आरोपियों ने बृहस्पतिवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इसकी जानकारी पर परिजन ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके हंगामा किया। इनके समर्थन में कुछ और लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों के अदालत में आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की।
कोतवाल बृजानंद सिंह ने दर्ज एफआईआर में बताया कि पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शनकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर जाम लगा कर बैठ गए थे। अपनी फरियाद लेकर आने वालों को इससे काफी परेशानी हो रही थी। कचहरी के मुख्य मार्ग पर भी आवागमन बाधित हो रहा था, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उन्हें समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन मनमोहन त्रिपाठी और उनके समर्थक आक्रोशित होते गए।
विज्ञापन
इससे भय का माहौल बन गया। शांति व्यवस्था भंग होने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में वाल्टरगंज के बड़कुइयां निवासी मनमोहन त्रिपाठी, सोनहा थाना क्षेत्र के खम्हरिया पूरब निवासी विनोद कुमार, वाल्टरगंज क्षेत्र के तरेता निवासी लालचंद मौर्य, कोतवाली के परासी निवासी अनिल कुमार, सोनू पाठक व रामतेज के अलावा 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।