फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Perfume seller dragged after being tied to a bike following a robbery

Farrukhabad News: लूट के बाद परफ्यूम विक्रेता को बाइक से बांधकर घसीटा

Sat, 29 Aug 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Perfume seller dragged after being tied to a bike following a robbery
कायमगंज। मुनीम से लूट के बाद जब पुलिस बदमाशों को तलाश रही थी तभी बृहस्पतिवार रात एक बाइक सवार तीन लुटेरों ने जौरा रोड पर मारपीट कर परफ्यूम विक्रेता को लूट लिया। विक्रेता को बाइक में बांधकर काफी दूर तक घसीटा। इससे उसकी पीठ की खाल उधड़ गई। हालांकि, पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर राजकुमार निवासी रूपकिशोर परफ्यूम बेचते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। जौरा रोड पर जनसेवा केंद्र के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर परफ्यूम खरीदा। रुपये मांगने पर आरोपियों ने देख लेने की बात कही। गांव पट्टिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्हें बाइक से बांधकर काफी दूर तक घसीटा। इससे उनकी पीठ बुरी तरह छिल गई। बेहोश होकर सड़क पर गिरने के बाद आरोपी उनका परफ्यूम और नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक लूटे गए सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपये है। रूपकिशोर घायल हालत में रातभर वहीं पड़े रहे। शुक्रवार सुबह जब होश आया तब वह घर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर को रूपकिशोर ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed