{"_id":"6a91de050dde1c02110b4647","slug":"sister-kept-waiting-brother-dies-in-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156287-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बहन करती रही इंतजार, सड़क हादसे में भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बहन करती रही इंतजार, सड़क हादसे में भाई की मौत
विज्ञापन
महुली। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली तिराहे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर भाई का इंतजार कर रही बहन बेसुध होकर गिर पड़ी।
महुली थाना क्षेत्र के दादरी हरदो गांव निवासी गुलशन पांडेय का बड़ा बेटा आयुष दिन में करीब 11:00 बजे बाइक से धनघटा थाना क्षेत्र के खर्चा गांव स्थित अपनी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए निकला था। इसी दौरान छावनी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आयुष की बहन भाई के आने और उसे राखी बांधने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसे हादसे की खबर मिली। भाई की मौत की सूचना सुनते ही वह बेसुध होकर गिर गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आयुष दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई को जब बड़े भाई की मौत की जानकारी मिली तो वह बार-बार बेहोश हो जा रहा था। पिता गुलशन पांडेय ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आयुष भी घर पर रहकर काम करता था और परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। बेटे की मौत से पिता समेत पूरा परिवार सदमे में है।