फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three people, including a father and daughter, died in a bike collision, while the mother and son were seriously injured.

Kanpur News: बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मां-बेटे गंभीर

Sat, 29 Aug 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a father and daughter, died in a bike collision, while the mother and son were seriously injured.
राजपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा थाना क्षेत्र में इटखुदा गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई और मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के जौहरा रोहिणी निवासी गणेश (35) शुक्रवार सुबह रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल भोगनीपुर कोतवाली के दौलतपुर गांव गए थे। दोपहर करीब एक बजे वह पत्नी गायत्री (30) बेटे अभय प्रताप (8) बेटी पल्लवी (6) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रहे बुलेट सवार से टकरा गई। हादसे में फफूंद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर फफूंद निवासी शिवम नायक (25) समेत पांचों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा। जहां डॉ. प्रियांक तिवारी ने गणेश, उनकी बेटी पल्लवी व शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गणेश की पत्नी गायत्री व बेटे अभय प्रताप को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर सड़क हादसे में तीन की मौत की जानकारी पर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों को सूचना दी गई है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
सिकंदरा जाने की बात कहकर बुलेट लेकर घर से निकला था शिवम
शिवम की मौत की जानकारी पर सबसे पहले बदनपुर से रिश्तेदार पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही औरैया से परिवार के लोग पहुंच गए। चचेरे भाई कपिल ने बताया कि शिवम शुक्रवार सुबह 10 बजे बड़े भाई सत्यम की बुलेट लेकर चचेरे भाई की ससुराल सिकंदरा क्षेत्र के बदनपुर जाने की बात कह घर से निकला था। बताया कि शिवम तीन भाइयों सत्यम व सुंदरम में तीसरे नंबर का था। घर से निकलने के दौरान पिता दिनेश घर पर नहीं थे। मां विनीता ने रक्षाबंधन पर्व का हवाला देकर रिश्तेदारी में जाने से मना भी किया लेकिन शिवम ने मां की बात नहीं मानी। इधर शिवम की मौत के बाद परिजन बिलखते रहे।

.....................
भाई को राखी बांधने गई पत्नी व बच्चों को लेकर घर लौट रहा गणेश
औरैया कोतवाली के जौहरा रोहिणी निवासी गणेश (35) और उसकी बेटी पल्लवी की मौत बाद परिवार के लोगों रो-रोकर हाल बेहाल रहा। अस्पताल पहुंचे गणेश के साढ़ू औरैया के देवकली निवासी शिववीर ने बताया कि गणेश कानपुर नगर में फलों का कारोबार करते थे। रक्षाबंधन पर गणेश की पत्नी गायत्री बेटे अक्षय, बेटी पल्लवी को लेकर मंगलवार को मायके भोगनीपुर कोतवाली के दौलतपुर गांव गई थीं। शुक्रवार को बाजार बंद होने के चलते गणेश सुबह 11 बजे ससुराल दौलतपुर उन्हें लेने के लिए गया था। वहीं से लौटते समय हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed