फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस ने किया केस दर्ज

दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस ने किया केस दर्ज

Sat, 15 Jun 2019 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस ने किया केस दर्ज
देवरिया जेल - फोटो : ANI
भटनी। खेत गई युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ भाटपाररानी ने भी पीड़िता और आरोपी से शुक्रवार की रात घंटों पूछताछ की। भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती खेत की तरफ गई थी। उसे अकेला देख पड़ोसी गांव के युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। पिटाई के बाद युवती को बेहोशी हालत में छोड़ कर भाग गया। होश आने पर युवती अपनी मां को घटना की जानकारी दी। वह अपने परिजनों के साथ शुक्रवार शाम थाने पहुंच पुलिस को आपबीती बताई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर सीओ भाटपाररानी दिनेश सिंह यादव ने थाने पहुंच पीड़ित युवती और आरोपी युवक से पूछताछ की। इस बाबत प्रभारी एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed