फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चेन खींच रही महिला स्नेचर पकड़ी गई

चेन खींच रही महिला स्नेचर पकड़ी गई

Wed, 16 May 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
चेन खींच रही महिला स्नेचर पकड़ी गई
महिलाओं का चैन काटने वाली महिला पकड़ी गई। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के गौरा चौराहे पर आयोजित लक्ष्मी महायज्ञ के कलश यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण के दौरान एक स्नेचर ने महिला के गले से सोने की चेन खींच लिया। शोरगुल सुनकर लोगों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। इस बीच मौके का लाभ पाकर उसकी एक अन्य साथी चेन लेकर भाग गई। पकड़ी गई महिला को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग स्थित गौरा चौराहे के हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ शुरू हुआ। भाजपा जिला महामंत्री अजीत सिंह, शैलेश यादव, नरमानंद तिवारी, अनुज तिवारी, मुरारी सिंह, गौतम सिंह, गुड्डू सिंह, चुन्नु राव, राम नयन कुशवाहा आदि श्रद्धालुओं के साथ जल कलश रख शोभायात्रा निकाली। कलश स्थापना के बाद प्रसाद वितरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान भीड़ में बैकुंठपुर निवासी प्रभावती देवी और पोखरभिंडा निवासी हीरमती के गले से सोने की चेन उचक्कों ने खींच ली। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने दो संदिग्ध महिलाओं पकड़ लिया। एक के पास से चेन बरामद हुई, जबकि उसकी दूसरी साथी एक अन्य चेन लेकर भाग गई। ग्रामीणों ने पकड़ी गई स्नेचर को एक कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच सूचना पर रामपुर कारखाना एसओ भी पहुंच गए। महिला पुलिस की अभिरक्षा में पकड़ी गई चेन स्नेचर को थाने ले जाया गया। एसओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed