फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress protested

Deoria News: कांग्रेसियों ने किया आयकर कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 20 Feb 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
congress protested
बैंक खाता फ्रीज करना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन : रामजी गिरि
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता बंद करने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आयकर विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का पत्रक नायब तहसीलदार यदुवंश यादव को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस का बैंक खाता फ्रीज कर भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है। देश के सबसे बड़े विपक्षी दल का खाता बंद कर भाजपा ने यह साबित कर दिया कि वह सरकारी संस्थाओं का उपयोग विरोधी दल को परेशान करने के लिए कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि देश को आजाद कराने वाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खून पसीने से इकट्ठा व देश के गरीब मजदूर व दबे कुचले लोगों की ओर से दिया गया यह धन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, आनंद देव गिरि, दीनदयाल यादव, नीलेश त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, आलोक त्रिपाठी राजन, सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती, आनंद शंकर, डॉ. एसके पाठक, अवधेश यादव, कमलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर आमादा है भाजपा : नागेंद्र
देवरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य नागेंद्र शुक्ल ने कहा कि हिंदुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है। जनता केंद्र और प्रदेश की सरकार चुनती है। हमारा देश लोकतंत्र व संविधान में विश्वास रखता है। जब से देश की राजनीति में भाजपा सत्ता में आई है, आएदिन लोकतंत्र पर हमला कर रही है। भाजपा सरकार ने सीबीआई और ईडी को अपनी कठपुतली बना दिया है। विपक्ष को कमजोर करने के लिए नेताओं पर ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर तोड़कर भाजपा में शामिल किया जा रहा है। चुनाव में कांग्रेस को हर स्तर से कमजोर करने के लिए भाजपा सरकार ने कांग्रेस के खाते को बैन कर दिया। ताकि कांग्रेस चुनाव में भाजपा का मुकाबला न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed