{"_id":"65f495c9b4999b9aed023111","slug":"cheating-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-getting-job-in-irrigation-department-deoria-news-c-208-1-deo1004-121455-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी
विज्ञापन
-पूर्व जेई सहित पांच पर केस, पथरदेवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मा यादव की तहरीर पर हुई कार्रवाई
- पैसा वापस मांगने पर जालसाज जानमाल की दे रहा है धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सिंचाई विभाग में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख से 25 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों के गिरोह में सिंचाई विभाग का एक पूर्व अवर अभियंता भी शामिल है। पैसा वापस मांगने पर जालसाज जानमाल की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस आरोपी सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृक्षापट्टी गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मा यादव की गोरखपुर क्षेत्र के सिंचाई विभाग के पूर्व अवर अभियंता बलवंत प्रसाद सिंह से जान-पहचान थी। आरोप है कि अवर अभियंता ने पूर्व प्रमुख को बताया कि वह कुछ ऐसे लोगों को जानता है, जो रुपये लेकर नौकरी दिलाने का काम करते हैं। आरोपी जेई ने पूर्व प्रमुख का उन लोगों से परिचय भी कराया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जालसाजों के झांसे में आ गए।
जालसाज ने सिंचाई विभाग में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये की मांग की। पैसे का इंतजाम कर पूर्व प्रमुख ने 14 अगस्त 2020 को दो लाख रुपये अग्रिम के तौर पर उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पूर्व अवर अभियंता बलवंत के कहने पर उन्होंने दो सितंबर 2020 को नौकरी दिलाने वाले गिरोह के अन्य लोगों के खाते में 23 लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए।
विज्ञापन
लगभग साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने नौकरी नहीं दिलाई। जब पूर्व प्रमुख ने अपने रुपये मांगे तो वे लोग टाल मटोल करने लगे। जब रुपये के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दबाव बनाना शुरू किया तो जालसाज परिवार सहित उनको जानमाल की धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तरकुलवा थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने सिंचाई विभाग के पूर्व अवर अभियंता बलवंत प्रसाद सिंह निवासी हरदिया थाना गुलहरिया, धीरज जायसवाल निवासी जेबीएल हाउस रसूलपुर गोरखपुर, सुनील सिंह गोरखपुर, प्रभाकर दुबे निवासी रघुनाथपुर, सीवान बिहार और राजीव गोयल निवासी बीपी आवास अकबर रोड नई दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज किया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
पूर्व जेई समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी