{"_id":"632b57cbe724b322ad48d4c1","slug":"an-woman-found-hang-in-her-room-deoria-news-gkp451326865","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
पिपरा कछार गांव में हुई घटना, दो हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पिपरा कछार गांव में बुधवार की शाम एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पांच माह पूर्व शादी हुई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव के मंगरू गुप्ता के बेटे विकास गुप्ता की पांच माह पहले शादी गोरखपुर जिले के खोराबार थाना के कुइपयासी बाजार गांव निवासी रमेश गुप्ता की बेटी गुड्डी (22) से बीते दो मई को हुई थी। मायके वाले ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर दो बार रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई। ससुराली दहेज में और रकम की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि उन्होंने विवाहिता को मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने कमरे में फंदे से लटकता विवाहिता का शव पाया। घटनास्थल का उप जिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।