फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 lakhs looted by promising five times profit on investment in cryptocurrency

Deoria News: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर पांच गुना मुनाफे का झांसा देकर 10 लाख हड़पे

Sat, 05 Sep 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs looted by promising five times profit on investment in cryptocurrency
देवरिया। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर पांच साल में रकम पांच गुना करने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम देई निवासी पीयूष कुमार सिंह ने शिकायत में बताया कि वह बेरोजगार है। एक दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे देवरिया शहर के पोस्टमार्टम चौराहे पर उनकी मुलाकात आयुष सिंह निवासी पिपरामदन गोपाल से हुई। बातचीत के दौरान आयुष ने बताया कि वह क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर पांच साल में रकम पांच गुना कराने का काम करता है। आरोप है कि उसने मोबाइल और लैपटॉप में डॉक्टरों और कारोबारियों समेत कई निवेशकों की तस्वीरें दिखाकर भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पीयूष का आरोप है कि आयुष ने उन्हें भी क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाने के लिए अपने झांसे में लिया और कई बार बातचीत की। 14 अप्रैल 2026 को व्हाट्सएप कॉल के जरिये भी निवेश के लिए कहा गया। शिकायत के अनुसार पीयूष ने अपने पिता बच्चा सिंह से पांच-पांच लाख रुपये दो बार लेकर कुल 10 लाख रुपये आयुष को पोस्टमार्टम चौराहे पर दिए। इसके बाद आयुष ने बताया कि 10 लाख रुपये का निवेश हो गया है और पांच साल में करीब 50 लाख रुपये खाते में ऑनलाइन आ जाएंगे। आरोप है कि इस दौरान बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष का आरोप है कि अब तक उन्हें क्रिप्टो करेंसी निवेश से संबंधित कोई बांड नहीं दिया गया और आरोपी ने बातचीत भी बंद कर दी। रुपये वापस मांगने पर गुंडों और बदमाशों से हत्या कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर तीन सितंबर को कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मामले की विवेचना दरोगा रविंद्र नाथ चौबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed