फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिव्यांग पेंशन और नौकरियों में आरक्षण की मांग

दिव्यांग पेंशन और नौकरियों में आरक्षण की मांग

Wed, 12 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग पेंशन और नौकरियों में आरक्षण की मांग
राष्ट्रीय विकलांग एकता मंच के लोगो ने अपनी मांगो को लेकर सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दिव्यांग पेंशन और सरकारी नौकरियों में आरक्षण में वृद्धि सहित सात सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में जुलूस निकाला। विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए दिव्यांगजनों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल दिव्यांगजनों का कहना था कि राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के राज्य सम्मेलन में कई मांगों पर चर्चा हुई थी। संबंधित अधिकारियों ने इसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राष्ट्रीय दिव्यांग जन अधिनियम-2016 को यूपी में लागू न किए जाने से दिव्यांगजन सम्मान पूर्वक जीवन यापन नहीं कर पा रहे हैं। दिव्यांग पेंशन देने में भी उदासीनता बरती जा रही है। छत्तीसगढ़ में दो हजार तो दिल्ली में ढाई हजार रुपये पेंशन दी जा रही है, जबकि यूपी में पेंशन राशि महज 500 रुपये है। पुलिस, सेना सहित अन्य विभागों में चार प्रतिशत का आरक्षण अपर्याप्त है। इसे 10 प्रतिशत करने की जरूरत है। ग्राम सभा, नगर पंचायत, जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों में भी आरक्षण की मांग की गई। दिव्यांगजनों ने अलग पूर्वांचल राज्य के गठन पर भी जोर दिया। जुलूस प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष अजय, गिरीश गिरी, रामाश्रय, धर्मेंद्र चौरसिया, अंकित, सुग्रीव प्रसाद, रुबी, प्रभात कुमार, नंदलाल यादव, अवध किशोर, सिंपी, रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed