{"_id":"6a9a5c9e37f10ce45d0b791a","slug":"nepal-flood-compensation-did-nepal-ask-india-for-compensation-foreign-minister-shishir-khanal-reveals-truth-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या नेपाल ने भारत से मांगा था बाढ़ का मुआवजा?: विदेश मंत्री शिशिर ने साफ किया रुख, किस मुद्दे पर मांगा साथ?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्या नेपाल ने भारत से मांगा था बाढ़ का मुआवजा?: विदेश मंत्री शिशिर ने साफ किया रुख, किस मुद्दे पर मांगा साथ?
Fri, 04 Sep 2026 11:22 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:22 AM IST
सार
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत से मुआवजा मांगे जाने की खबरों पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने अब बता दिया है कि भारत या चीन से नेपाल ने मांग की थी। भारत ने नेपाल को अब तक किस तरह की मदद दी है ? दोनों देशों के बीच आगे सहयोग किस दिशा में बढ़ेगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं ...
विज्ञापन
नेपाल के विदेश मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के बाढ़ के बाद भारत से नुकसान का मुआवजा मांगे जाने की खबरों के बीच नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि नेपाल ने भारत से किसी भी तरह के आर्थिक मुआवजे की मांग नहीं की है। खनाल ने साफ कहा कि न तो उन्होंने और न ही नेपाल के विदेश मंत्रालय या सरकार के किसी व्यक्ति ने भारत, चीन या अमेरिका से मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर नेपाल की असली मांग क्या है?
खनाल के मुताबिक नेपाल की अपील मुआवजे के बजाय जलवायु परिवर्तन के असर को समझने और उस पर मिलकर काम करने की है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में भारत, नेपाल और चीन की पर्यावरणीय स्थिति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और तीनों देश बढ़ते तापमान तथा जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उनका जोर इस बात पर है कि क्षेत्रीय देश बेहतर तैयारी करें और दुनिया के दूसरे देश भी नेपाल जैसे छोटे देशों की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
भारत ने नेपाल के लिए क्या-क्या मदद भेजी?
नेपाल के विदेश मंत्री ने आपदा के तुरंत बाद भारत की राहत और बचाव कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत शुरुआती दौर से ही काठमांडू के संपर्क में रहा और उसने जरूरत के मुताबिक हर तरह की मदद देने की पेशकश की। भारत की ओर से राहत सामग्री, बचाव उपकरण, अस्थायी पुल से जुड़े सामान, पानी निकालने वाली मशीनें और अन्य जरूरी सामग्री भेजी गई। इसके अलावा चिकित्सा सामान, जनरेटर, सौर लैंप, टेंट और पानी साफ करने वाली इकाइयां भी नेपाल भेजी गईं।
विज्ञापन