फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Recruitment: Railway to Fill 5,165 Posts, 12th Pass and Graduates Eligible

आरआरबी एनटीपीसी: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, कब से शुरू होंगे आवेदन?

Fri, 04 Sep 2026 11:30 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Sep 2026 11:30 AM IST
सार

रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी के तहत कुल 5165 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती में 12वीं पास और स्नातक उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
RRB NTPC Recruitment: Railway to Fill 5,165 Posts, 12th Pass and Graduates Eligible
रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती - फोटो : AI

विस्तार

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) 2026 के तहत खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे समेत देश भर के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,165 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिन्हें स्नातक और 12वीं पास श्रेणियों में बांटा गया है। रेलवे बोर्ड के ब्योरे के मुताबिक स्नातक स्तर के लिए कुल 3,477 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 और चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 56 पद शामिल हैं। वहीं 12वीं पास युवाओं के लिए 1,688 रिक्त पदों को हरी झंडी मिली है, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600, एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 और ट्रेन क्लर्क के 188 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
श्रेणी पद का नाम रिक्तियां
स्नातक स्तर गुड्स ट्रेन मैनेजर 2,750
  सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 371
  जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 300
  चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर 56
कुल स्नातक स्तर 3,477
12वीं पास कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 700
  जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 600
  अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट 200
  ट्रेन क्लर्क 188
कुल 12वीं पास 1,688
कुल पद स्नातक + 12वीं पास 5,165

 

कब से शुरू होंगे आवेदन?

इसमें लोकप्रिय स्टेशन मास्टर के पदों का विवरण इस सूची में अभी शामिल नहीं है, जिस पर वोर्ड का निर्णय बाद में अलग से आएगा। इसके तहत सात से 15 सितंबर के बीच विभिन्न इकाइयां ओआईआरएमएस पोर्टल पर पदों का विवरण दर्ज करेंगी, 16 से 22 सितंबर तक रिक्तियों का सत्यापन होगा और 26 सितंबर के बाद नोडल आरआरबी को अंतिम विवरण सौंपकर आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन जारी होते ही आरआरबी प्रयागराज समेत सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

15 तक भाषा का नहीं किया चयन तो अंग्रेजी में देनी होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को 15 सितंबर की शाम सात बजे तक बोर्ड के पोर्टल पर हिंदी या अंग्रेजी भाषा का विकल्प चुनना होगा। तय समय सीमा में भाषा का चयन न करने पर सिस्टम खुद अंग्रेजी माध्यम तय कर देगा, जिसमें आगे कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

इस परीक्षा में हिंदी टाइपिंग के लिए अभ्यर्थियों को कृतिदेव और मंगल फॉन्ट का विकल्प मिलेगा। कुल 16 मिनट के इस परीक्षा सत्र में एक मिनट का वार्म-अप समय, पांच मिनट का ब्रेक और 10 मिनट की मुख्य टाइपिंग परीक्षा होगी, जिसमें किसी भी तरह की एडिटिंग की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा पास करने के लिए अंग्रेजी में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्द और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति से 250 शब्द टाइप करना अनिवार्य है। तव शब्द सीमा पूरी न होने पर कॉपी का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। कुल टाइप किए गए शब्दों में केवल पांच प्रतिशत गलतियां ही माफ की जाएंगी, जिसके बाद हर गलती पर 10 शब्द काट लिए जाएंगे। वहीं, 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमों के तहत टेस्ट से छूट का दावा करने के लिए 22 सितंबर तक का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed