फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Many lives were saved by the bravery of Shobha.

शोभा की बहादुरी से बच गईं कई जिंदगियां

Sat, 08 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 08 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Many lives were saved by the bravery of Shobha.
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देती शोभादेवी। - फोटो : amarujala

कन्या भोज के लिए जा रही बालिकाओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली के नाले में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। इन बालिकाओं में शोभा देवी भी शामिल थी। जिसने गजब की बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ नाले के पानी से दो बच्चियों को निकाला, बल्कि खुद बाहर निकलकर मददगारों को बुला लिया। जिनकी मदद से कई बच्चियों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की माने तो अगर 10-15 मिनट की देरी हो जाती तो हादसा और बढ़ा हो सकता था।

विज्ञापन


पहाड़ी के भरकोर्रा गांव निवासी चुन्नू की बड़ी बहू गुड्डन की पुत्री कई माह से बीमार थी। नवरात्र में उसकी मां ने कन्या भोज की मनौती मानी थी। नवरात्र की षष्टमी को गांव से लगभग 40 किमी दूर स्थित कौबरा के देवी मंदिर में भोज का आयोजन तय किया गया था। बडे़ उत्साह व श्रद्धा के साथ चुन्नू के पूरे परिवार ने गांव की कन्याओं को मंदिर तक ले जाने के लिए किराए पर ट्रैक्टर भी किया। गांव के धर्मराज मिश्रा का ट्रैक्टर लेकर चालक झल्ला जा रहा था। नाले के पास बडे़-बड़े पत्थर होने और रास्ता संकरा होने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


 इस दौरान चालक भी नाले मेें गिरा लेकिन वह किसी तरह निकलकर भाग गया। लेकिन ट्राली में सवार शोभा ने हिम्मत नहीं हारी। खुद को बचाकर उसने दो मासूम को भी पानी से निकाला। फिर सबको बचाने में ग्रामीणों की मदद की। जानकारी होने पर 108 एंबुलेंस और रैपुरा थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पसरा सन्नाटा
चित्रकूट। पूरे गांव मेें पांच दिनों से नवरात्र की धूम के कारण रोशनी से सजावट की गई है। शुक्रवार को इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतकों के घर सांत्वना देने वालों की कतार लगी है। कई घरों में तो चूल्हा भी नहीं जला।


हंसते खेलते ट्रैक्टर पर हुई थीं सवार
चित्रकूट। मृतकों मेें वंदना कक्षा छह में पढ़ती थी। उसके  पिता किसान हैं। रोते हुए पिता ने बताया कि शुक्रवार को कन्या भोज में जाने के लिए वंदना स्कूल से जल्दी घर आ गई थी। इसके अलावा दूसरी मृतक कुसुमा ने तो अभी जीवन शुरू ही किया था कि वह हमेशा के लिए गहरी नींद में सो गई। सधुआ की पहली पुत्री कुसुमा भी हंसते-हंसते ट्रैक्टर में सवार हुई थी। कुसुमा चुन्नू की नातिन है। चुन्नू की बड़ी बहू की मनौती में छोटी बहू की पुत्री कुसुमा भी मंदिर जा रही थी। पूरा परिवार इस हादसे से सकते में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed