{"_id":"6a91c7c11cd769251705c76e","slug":"15-child-marriages-prevented-fir-registered-in-one-case-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-135576-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 15 बाल विवाह रोके, एक में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 15 बाल विवाह रोके, एक में प्राथमिकी
Fri, 28 Aug 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें बाल विवाह, गुमशुदा बच्चों और बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि अप्रैल से जुलाई तक जिले में बाल विवाह के 15 संभावित मामले रोके गए हैं, जबकि एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ग्राम पंचायत इटौरा में बाल विवाह के सबसे अधिक मामले सामने आने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रोबेशन विभाग को अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इटौरा में विशेष टीम भेजकर उन बालिकाओं की जानकारी जुटाने को कहा गया है, जिनके विवाह की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले में नौ बच्चों के गुमशुदा होने के मामले सामने आए थे, जिनका निस्तारण करा दिया गया है। बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और नुक्कड़ नाटक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अप्रैल 2025 से अप्रैल 2026 तक 18,522 बालिकाओं को लाभ दिया गया है। डीएम ने जन्म लेने वाली बालिकाओं और उनके जन्म प्रमाण-पत्र की स्थिति की सूची तैयार करने को कहा।