{"_id":"6a91c93dca8a3885bc0312a0","slug":"commuters-troubled-by-traffic-jams-during-the-festival-footpaths-turned-into-parking-spaces-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-135573-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: त्योहार पर जाम से लोग परेशान, फुटपाथ बनी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: त्योहार पर जाम से लोग परेशान, फुटपाथ बनी पार्किंग
Fri, 28 Aug 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 19 पुरानी बाजार में लगा जाम। संवाद
चित्रकूट। रक्षाबंधन पर्व पर शहर के मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
शहर में वाहनों के लिए एक भी निर्धारित पार्किंग स्थल न होने से चार पहिया और दो पहिया वाहन सड़क व फुटपाथ पर ही खड़े कर दिए गए, जिससे बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
त्योहार के दिन सड़क किनारे फुटकर बाजार सजने खरीदारों की भीड़ और बढ़ गई। ग्राहक जहां मन आया वहीं वाहन खड़ा कर खरीदारी करने चले गए। इससे नई बाजार, पुरानी बाजार समेत मुख्य बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। कपड़ा व्यवसायी सुशील कक्का ने बताया कि पर्व पर भीड़ बढ़ जाती है लेकिन शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। दुकानों के सामने ही वाहन खड़े हो जाते हैं।
दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि ग्राहक दुकान के सामने ही वाहन लगा देते हैं। ग्राहक सुरेश चंद्र और रमेश गुप्ता ने बताया कि कार खड़ी करने के लिए कहीं जगह नहीं मिली, मजबूरन फुटपाथ पर ही वाहन खड़ा करना पड़ा। सड़क पर अतिक्रमण से समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने मांग की है कि बाजार के आसपास पार्किंग स्थल बनाया जाए ताकि जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
पार्किंग स्थल बनाने के लिए जमीन करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पार्किंग स्थल चिह्नित कर निर्माण कराया जाएगा। समय -समय पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाता है। त्योहार होने पर बाजार में भीड़ अधिक होती है। -नरेंद्र गुप्ता, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद कर्वी।