फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ullta Jhanda

सिसरका रेलवे स्टेशन पर फहराया उल्टा तिरंगा

Sat, 17 Aug 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ullta Jhanda
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस पर एक तरफ जिले के सरकारी दफ्तरों में तिरंगा फहराकर खुशियां मनाई जा रहीं थीं वहीं सिसरका रेलवे स्टेशन पर तिरंगे को उल्टा ही फहरा दिया गया। आश्चर्य की बात रही कि किसी ने उस पर गौर नहीं दिया। देर शाम तक ऐसे ही तिरंगे का अपमान होता रहा। बाद में इसे उतारकर रख लिया गया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा इलाके में स्थित सिसरका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे तिरंगा फहराया गया था। यह झंडा किसी और ने नहीं बल्कि स्टेशन मास्टर वाईके श्रीवास्तव ने फहराया था। बाकायदा तिरंगे को सलामी दी गई, लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया कि तिरंगा उल्टा है या सीधा। तिरंगा फहराकर स्टेशन मास्टर और रेलवे के कर्मचारी अपने-अपने कार्य में लग गए। तिरंगा फहराने से लेकर शाम तक किसी ने तिरंगा नहीं देखा। बताते हैं कि इस दौरान कई लोग रेलवे स्टेशन से गुजरे थे। कुछ लोगों ने झंडे के अपमान को लेकर टोका भी था। इसके बावजूूद राष्ट्रीय ध्वज को सीधा नहीं किया गया। शाम तक ऐसे ही तिरंगा झंडा लगा रहा। वहीं कुछ लोगों ने तिरंगा का अपमान होता देखकर वीडियो और फोटो खींचकर वायरल कर दिए हैं। इससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। स्टेशन मास्टर से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नॉट रिचेबल बताता रहा।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने स्टेशन मास्टर से बात की थी, उन्होंने कहा है कि यह अंजाने में हुआ है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानुप्रताप सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed