{"_id":"6b0b32010c13a6e474031a09","slug":"wedding-venues-lack-parking-facilities-vehicles-parked-on-the-streets-are-causing-traffic-congestion-badaun-news-c-123-1-sbly1001-178706-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरातघरों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, सड़कों पर खड़े वाहन लगा रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरातघरों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, सड़कों पर खड़े वाहन लगा रहे जाम
विज्ञापन
बदायूं के बिरूआबाड़ी मंदिर रोड पर एक बरात घर के सामने रोड पर खड़े वाहन। संवाद
बदायूं। शहर के बरातघरों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से शादी समारोह होने पर सैकड़ों वाहन सड़कों पर ही खड़े हो रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है। दो दिन पहले शहर की पुरानी चुंगी के पास बरातघर के सामने लगे जाम में एंबुलेंस फंसने से बीमार महिला की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी पुलिस-प्रशासन ने बरातघरों में पार्किंग व्यवस्था न होने और सड़क पर लग रहे जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।
नगर पालिका बदायूं के रिकॉर्ड में जिले में 300 तो शहर में 28 बरातघर संचालित हैं। इनके संचालन के लिए विद्युत सुरक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आदि से एनओसी ली जाती है। शहरी क्षेत्र सहित जिले के ज्यादातर बरातघर संचालकों की ओर मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सबसे ज्यादा खामी पार्किंग व्यवस्था को लेकर है।
बरातघरों में पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन सड़कों के किनारे खड़े किए जाने से राहगीरों को परेशानी होती है। कुछ बड़े-बड़े बरातघरों ने पार्किंग के नाम पर सीमित जगह उपलब्ध कराई है, ताकि वह प्रशासन की कार्रवाई की जद में न आने पाएं, लेकिन वह जगह समारोह में आने वाले वाहनों की संख्या के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। सहागल में शहर में काली सड़क, डीएम रोड, संतोख सिंह तिराहे के पास ज्यादातर वाहन बरातघर के बाहर सड़क पर खड़े होते हैं।
विज्ञापन
हर तीन साल में लेनी होती विद्युत निगम से एनओसी
यही हाल विद्युत सुरक्षा निगम का है। नियमों के अनुसार, संचालन शुरू करने से पहले विद्युत सुरक्षा निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य है। तीन साल के बाद नवीनीकरण कराना होता है। बावजूद इसके जिले के किसी भी बरातघर का दोबारा से नवीनीकरण नहीं कराया गया है। ऐसे में बिना एनओसी के बरातघरों का संचालन हो रहा है। निगम ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी किए थे, उसके बाद निगम ने ध्यान नहीं दिया।
यह है मानक
तीन गेट, एक बड़ा हाल, उसके तीन से चार गेट, कमरे, रोड किनारे पार्किंग, दो किचिन, बाथरूम और शौचालय, पानी की व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था।
शहर में बरातघरों का सर्वे कराया जाएगा, ताकि उनकी स्थिति स्पष्ट हो सके कि उनके पास में पार्किंग है या नहीं। अगर समुचित पार्किंग नहीं मिलती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -सुमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
पहली बार बरातघर संचालित करते समय सभी बरातघरों ने एनआईसी ली थी। हर तीन साल बाद इसका रिन्युअल होता है, जो अब तक किसी ने नहीं कराया है। इसको लेकर नोटिस भी जारी किए गए हैं। -आसिफ बेग, विद्युत सुरक्षा अधिकारी, बदायूं
बरातघर संचालकों को पार्किंग व्यवस्था करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी अगर उन्होंने पार्किग व्यवस्था नहीं की तो थाना स्तर से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, यातायात सीओ, बदायूं
ज्यादातर बरातघरों के पास फायर एनओसी नहीं है, ऐसे संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि उन्होंने कोई सुध नहीं ली है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रामराजा यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बदायूं