फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Training for Field Trainers for Census 2027 Has Begun

Budaun News: जनगणना 2027 को लेकर शुरू हुआ फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण

Tue, 17 Mar 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Training for Field Trainers for Census 2027 Has Begun
जनगणना का प्र​शिक्षण देते ट्रेनर। स्रोत- प्रशासन - फोटो : कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित मॉकड्रिल के दौरान एडीएम व अन्य अधिकारी दिशा-निर्देश देते हुए। स्रोतः प्रशासन
बदायूं। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च तक चलेगा, जबकि तृतीय बैच का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वगणना की व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके तहत परिवार स्वयं एचएलओ से संबंधित विवरण ऑनलाइन भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रगणकों को स्व-गणना के माध्यम से भरे गए डाटा को सबमिट करने से पहले उसकी जांच करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। प्रथम चरण में वर्ष 2026 में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में वर्ष 2027 में जनसंख्या की गणना होगी। मकान सूचीकरण से मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है, जो जनसंख्या गणना के लिए आधार तैयार करती है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना के लिए ‘सेन्सस 2027 एचएलओ मोबाइल एप’ के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed