फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trade worth Rs 178 crore with Turkey and Azerbaijan stopped

Budaun News: तुर्किये और अजरबेजान से 178 करोड़ रुपये का व्यापार बंद

Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trade worth Rs 178 crore with Turkey and Azerbaijan stopped
प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स
बदायूं। पाकिस्तान का साथ देने वाले देश तुर्किये और अजरबेजान से व्यापारिक संबंध बंद करने का बदायूं के व्यापारियों ने स्वागत किया है। यहां से उन देशों का सीधे तो कोई व्यापार नहीं होता है लेकिन अब वहां की सामग्री नहीं मंगवाएंगे। व्यापारियों ने बताया कि कोलकाता, राजकोट, कोयम्बटूर, दिल्ली, आगरा के जरिए उन देशों का सामान यहां आता है। सराफा व्यापारियों ने टर्किस नाम से आने वाली ज्वैलरी पहले ही बंद कर दी है। व्यापारियों ने बताया कि जिले में अप्रत्यक्ष रूप से करीब 178 करोड़ का सामान सलाना वहां से आता है। उसमें सबसे अधिक स्वर्ण आभूषण करीब 110 करोड़ के, सेब 25 करोड़ के, चूना, रंग-रसायन आदि करीब 30 करोड़ के और अन्य सामान 13 करोड़ के बदायूं लाया जाता है। इनका आयात रुकने से स्वदेश में निर्मित सामग्री की बिक्री होगी।
विज्ञापन

दोनों देशों के टूर का बहिष्कार
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नवनीत शोंटू ने बताया कि तुर्किये और अजरबेजान के टूर बदायूं के व्यापारियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए जाते हैं। हमारे व्यापारिक संगठन के सभी व्यापारियों ने फैसला लिया है कि कोई व्यापारी इन देशों के टूर पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारी बोले-


देश के दुश्मन का बहिष्कार
- दोनों देशों ने पाकिस्तान का साथ दिया, हम कैसे उनके साथ व्यापार करेंगे। हमारे पैसे से वे आतंक को पाेषित कर रहे हैं। हम और हमारे देश के सभी व्यापारी एकजुट हैं। अब तुर्किये और अजरबेजान के सामान की बिक्री यहां नहीं होगी। -नवनीत गुप्ता शोंटू, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आतंक और व्यापार साथ-साथ नहीं
ऐसे देशों के साथ किसी प्रकार का व्यापार नहीं करेेंगे, जो आतंक को पालते-पोषते हैं। आतंक सबसे ज्यादा व्यापार को ही प्रभावित करता है। व्यापारियों ने आतंकी पाक का समर्थन करने वालों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। - राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल बदायूं।


भामाशाह की तरह देश भक्त हैं हम व्यापारी
देश प्रेम में व्यापारियों को भामाशाह जैसे महापुरुष से प्रेरणा मिली है। आतंक के खिलाफ भारत का व्यापारी पूरी तरह है देश के साथ है। हम भी चाहते हैं कि तुर्किये और अजरबेजान से व्यापार पर रोक लगी रहे। आयात करने वाले हमारे बड़े व्यापारियों ने इन देशों पर रोक लगाकर हमारी जो इच्छा पूरी की है। - केबी गुप्ता, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं।


उनसे नहीं करेंगे व्यापार
देश से बढ़कर कुछ नहीं है। हम अपने संगठन के माध्यम से व्यापारियों से यही अनुरोध कर रहे हैं कि प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से तुर्की या अजरबेजान से किसी प्रकार का व्यापार न करें, भले ही कितना ही घाटा क्यों ने उठाना पड़े। इस संबंध में हम देश के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। - वीरेंद्र धींगड़ा जिलाध्यक्ष बदायूं उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं।




बेकार है तुर्किये के आभूषण
- जो सोना टर्किये से टर्किस नाम की डिजाइन के साथ आता था। उसे भारतीय आभूषण की गुणवत्ता ने पहले ही फेल कर दिया है। हम पहले ही उसका बहिष्कार कर चुके हैं। आगे तो अब उनसे व्यापार होना ही नहीं है। हमारे देश के दुश्मन हमारे दुश्मन हैं। - सचित वैश्य, संचालक, हरसहायमल श्यामलाल फर्म



अब इंडियन डिजाइन पसंद
- सीधे तुर्किये से कोई व्यापार नहीं है। देश के प्रमुख शहरों से जो ज्वैलरी उनके पास आती है। उसमें अब इंडियन डिजाइन ही पसंद की जा रही है। देश के प्रमुख सोना व्यापारियों का फैसला है कि देश के साथ गद्दारी करने वाले देशों से व्यापार बंद हो, हम भी उनके साथ हैं। - प्रमुख वैश्य, टीकाराम एंड संस

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

प्रमुख वैश्य, ज्वेलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed