फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The minimum number of students schools Salaries of teachers stopped by BSA

न्यूनतम छात्र संख्या वाले स्कूलों के शिक्षकों बीएसए ने रोका वेतन

Wed, 03 Jun 2015 10:32 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 03 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के आदेश पर बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने सख्त तेवर अपनाते हुए न्यूनतम छात्र संख्या वाले स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई करना शुरू कर दी है। उन्होंने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में सबसे न्यूनतम छात्र संख्या वाले स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। 60 से कम पंजीकृत वाले स्कूल कार्रवाई की जद में आएंगे। इतना ही नहीं फर्जीवाड़ा न हो इसलिए लिए औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। बीएसए ने कड़े लहजे में बुधवार को इसके निर्देश भी निर्गत कर दिए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों निरीक्षण में छात्र संख्या की तमाम खामियां उजागर हुई थीं। इसमें शिक्षकों द्वारा गलत यू-डायस देने का भी मामला बीएसए ने पकड़ा था। जिन पर कार्रवाई भी की गई थी। वहीं उच्चाधिकारियों की बैठक में छात्र संख्या को लेकर निर्देश मिले थे। जिस पर बीएसए वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पाए गए सबसे न्यूनतम पंजीकृत छात्र संख्या वाले स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। बीएसए वर्मा ने बताया कि छात्र संख्या में गिरावट आई है। इस पर सख्ती बरती जा रही है। बताया कि अभी नीचे से पहले नंबर पर रहने वाले स्कूलों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद 60 से नीचे संख्या वाले स्कूलों पर सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने छात्र संख्या सुधारने के लिए कड़ी हिदायत दी है।
विज्ञापन

रोज होंगे निरीक्षण, खामी मिलने पर कार्रवाई
बदायूं।
बीएसए वर्मा ने कहा कि स्कूलों में अवकाश समात होते ही रोजाना निरीक्षण का क्रम चलेगा। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बैठक में भी कई बार इसे बताया गया है। साथ ही जिन स्कूलों में मध्याह्न भोजन में लापरवाही, छात्र संख्या, अनुशासनहीनता पाई जाती हैं ऐसे स्कूलों के शिक्षकों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed