फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scout - Guide Women , winter was awarded the Governor

स्काउट-गाइड के विमन, शिशिर को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

Tue, 02 Jun 2015 08:50 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 02 Jun 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ के राजभवन में बीते सोमवार को बदायूं के स्काउट-गाइड विमन यादव व शिशिर शशांक को राज्यपाल रामनाइक ने पुरस्कार से नवाजा। वहीं बदायूं स्काउट-गाइड की ओर से राज्यपाल को प्रतीक चिह्न के रूप में चांदी का मयूर भेंट किया गया।

विज्ञापन

एक जून को लखनऊ में राज्यपाल पुरस्कार सम्मान(राज्य सम्मान) समारोह हुआ था। वहां से लौटे प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रामनाइक ने स्काउट-गाइडों को संबोधित भी किया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि सभी विद्यालयों में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से दिलाना चाहिए। उन्होंने नकल को घातक दोष बताया। राज्यपाल ने कहा, स्काउट-गाइड इस दोष से मुक्त है, प्रत्याशी अपनी दक्षता से राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार तक पहुंचते हैं। इस सम्मान समारोह के दौरान बदायूं स्काउट-गाइड की ओर से प्रदेश के उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने राज्यपाल रामनाइक को संस्था की ओर से प्रतीक चिह्न के रूप में चांदी का मयूर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इस जिले से जिला संगठन कमिश्नर प्रवेश कुमार सिंह राठौर ने भी प्रतिभाग किया। इधर, इस उपलब्धि पर उप्र भारत स्काउट-गाइड व इंडियन स्काउट-गाइड फैलोशिप ने पुरस्कार प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed