फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prayer underwent complete Night , mosques Sjain

इबादत में गुजरी पूरी रात, मस्जिदें सजाईं

Wed, 03 Jun 2015 10:33 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 03 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में शब-ए-बराअत अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। इस मौके पर मस्जिदों व कब्रिस्तान को सजाया गया। रात भर लोग इबादत में मशगूल रहे। मकानों और मोहल्लों में ही सजावट हुई। जगह-जगह शर्बत, हलवा तकसीम किया गया। तकरीर पेश की गईं।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में सजावट की गई। रात भर इबादत का दौर चला। मजारों पर गुलपोशी की गई। कई जगह जलसे हुए, जहां उलमा ने कौम के बंदों से दीनी तालीम के साथ इंसानियत की राह पर चलने की ताकीद की। जिले के बिसौली, ककराला, दहगवां, बिल्सी, वजीरगंज, अलापुर, सहसवान, जरीफनगर आदि इलाकों में सजावट की गई।
विज्ञापन

सैदपुर। कस्बे में जगह-जगह सजावट की गई। मौलानाओं ने तकरीर पेश की। मजहब के बारे में तफसील से बताया गया। हाफिज अकरम ने फरमाया कि शब-ए-बराअत यानि मुक्ति कि रात के नाम से मशहूर है। इस रात में पूरी रात जागकर इबादत की जाती है। कौम के लोग अपने गुनाहों से तौबा कर इबादत में मशगूल रहते हैं। माना जाता है कि कि इस रात खुदा अपने बंदों के करीब होता हैं और तौबा को कुबूल करता है। वो अपने बंदों के गुनाह माफ भी करता हैै। यही कारण है कि लोग इस रात जाग कर जाने अनजाने में किए गए गलत कामों से तौबा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस माह कि 14 तारीख की रात में की जाने वाली इबादत का सवाब एक हजार महीनों की रातों की इबादत के बराबर है। अपनी जात से इस रात में दूसरों को परेशान करना शरीयत में जायज नहीं है। 15वीं तारीख का रोजा रखा माना जाता है। इसका बड़ा सवाब है। इस रात लोगों ने इबादत के साथ मस्जिद, मकान में रोशनी की। दरगाह पर गुलपोशी कर नजर नियाज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed