फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder in badaun

बुआ के घर में पत्नी की गोली मारकर हत्या

Tue, 31 May 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
murder in badaun
माधुरी फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
सहसवान (बदायूं)। रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहबाद में एक युवक ने पत्नी की उसकी बुआ के घर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी शाम के समय पत्नी को बुआ के घर पर छोड़कर गया था। रात 12 बजे दोबारा आकर उसको सोते समय गोली मार दी। बुआ ने आरोपी ने पकड़ भी लिया था लेकिन वह तमंचा दिखाकर भाग गया। पिता ने दामाद समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मचौना की मढ़ैया निवासी प्रमोद की शादी करीब तीन साल पहले कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाहनगर निवासी माधुरी (22) के साथ हुई थी। दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ था। हर बार पंचायत के बाद माधुरी अपनी ससुराल चली गई लेकिन रिश्ते नहीं सुधरे। पुलिस के मुताबिक करीब पंद्रह दिन पहले माधुरी अपने चचेरे देवर के साथ हिमाचल प्रदेेश चली गई थी। तब प्रमोद और माधुरी के पिता अर्जुन उसे बुलाकर लाए थे। यहां से वह अपने मौसा के घर गाजियाबाद चली गई। पिता अर्जुन के मुताबिक प्रमोद दो दिन पहले माधुरी को गाजियाबाद से बुलाकर लाया था।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब छह बजे प्रमोद माधुरी को ऑटो से लेकर उसकी बुआ सीमा पत्नी बेचेलाल के घर बादशाहबाद गांव पहुंचा। खुद गांव के बाहर से लौट गया। रात करीब 12 बजे माधुरी अपनी बुआ के घर में चारपाई पर सो रही थी, तभी प्रमोद अपने चाचा छत्रपाल और सगे भाई विनोद के साथ सीमा के घर में घुस गया और तमंचे से माधुरी की सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर सीमा जाग गई। उसने प्रमोद को पकड़ लिया लेकिन उसने उस पर ही तमंचा सीधा कर दिया। इससे सीमा के हाथ पैर फूल गए और आरोपी बचकर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। अर्जुन ने प्रमोद समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने माधुरी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
माधुरी को थी हत्या की आशंका
दो दिन पहले माधुरी अपने मौसा के घर गाजियाबाद में थी। तब प्रमोद ने उसको कॉल की थी। वह उसे बहलाकर बुलाना चाह रहा था। इस पर माधुरी ने यह कहा भी था कि कहीं मेरी हत्या तो नहीं कर दोगे। इस पर प्रमोद ने कहा कि वह ऐसा नहीं करेगा। उसने यह भी कहा था कि जब वह मौसा के घर से निकलकर आए तो मोबाइल से उसका नंबर डिलीट कर दे। किसी को बताना भी नहीं। इसकी ऑडियो क्लिप भी सामने आई है।

-
बादशाहबाद में प्रमोद नाम के युवक ने अपनी पत्नी माधुरी की उसकी बुआ के घर में गोली मारकर हत्या की है। माधुरी अपने चचेरे देवर के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी। इससे युवक नाराज था। इसमें तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed