फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jal nigam take water sample in narau village

जल निगम कर्मियों ने नरऊ गांव के पानी की जांच को लिया सैंपल, गलियारों की सफाई भी शुरू

Sun, 09 Feb 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Jal nigam take water sample in narau village
उझानी (बदायूं)। कस्बे से सटे गांव नरऊ में दूषित पेयजल के सेवन से बीमारियों की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोगों की मौत के मामले में शनिवार को भी अफसरों के पहुंचने का सिलसिला बरकरार रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीलियाग्रस्त मरीजों को होम्योपैथिक दवाएं वितरित की, साथ ही आसपास की ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों ने गलियारों की सफाई का काम किया। जल निगम कर्मियों ने करीब डेढ़ दर्जन हैंडपंपों के पानी का सैंपल लिया। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने गांव पहुंचकर सबसे पहले तालाब का मौका मुआयना किया। तालाब से आबादी तक की दूरी का आंकलन करने के बाद जेई के साथ कर्मचारियों ने आठ हैंडपंपों से पानी का सैंपल लिया। सैंपल में उन्हीं हैंडपंपों को शामिल किया गया है जिनसे गंदा पानी निकल रहा है। जल निगम कर्मियों ने ग्रामीणों से कहा भी कि इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी का सेवन करें, लेकिन उससे पहले पानी उबाल जरूर लें। ब्लॉक स्तर से गांव की सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। सफाई कर्मियों ने पूरे दिन गलियारों में सफाई की। ग्राम प्रधान के बेटे संजू ने बताया कि शेखूपुर के विधायक धर्मेंद्र शाक्य को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया है। विधायक ने फोन पर अफसरों से बात कर ग्रामीणों को दूषित पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए बात की है।
विज्ञापन

बता दें कि तालाब में उझानी के नालों का गंदा पानी पहुंचने की वजह से हैंडपंपों का पानी दूषित होता रहा है। इसकी चपेट में आने से करीब पांच दर्जन महिला-पुरुष और बच्चे बीमार हैं। बीमार लोगों में वृद्ध राघवेंद्र और उसके परिवार के तीन सदस्यों को तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीलिया का प्रकोप बढ़ने पर कुछ समय पूर्व रामपाल मौर्य (60) जबकि अभी तीन दिनों के भीतर प्रेमपाल (45) और सोनवती (52) पत्नी कल्यान की मौत हो चुकी है। इधर, दोपहर में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को होम्योपैथिक दवाएं भी वितरित की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने शनिवार को भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों की सेहत के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed