फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

उत्तराखंड में बारिश, बदायूं में अलर्ट, गंगा फिर उफान की ओर

Mon, 22 Aug 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
floud
सहसवान में कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उत्तराखंड में भारी बारिश ने वहां तबाही मचा रखी है। गंगा ने रौद्र रूप ले लिया है। हरिद्वार से अब गंगा में ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को हरिद्वार से गंगा में 2.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यह पानी अभी बदायूं नहीं पहुंचा है। सोमवार दोपहर तक इस पानी के बदायूं पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में जिले में बाढ़ खंड ने अलर्ट कर दिया है। इए बीच रविवार को गंगा ने मीटर गेज पर फिर से खतरे का निशान पार कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 161.99 था जो रविवार शाम छह बजे बढ़ कर 162.02 हो गया है। मीटर गेज पर चेतावनी का निशान 161 और खतरे का निशान 162 मीटर पर है। शनिवार को गंगा में नरौरा से 37441, बिजनौर से 126499 और हरिद्वार से 213116 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। रविवार को नरौरा से 102623, बिजनौर से 137772 और हरिद्वार से 75835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नरौरा से गंगा में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने के बाद उफान आ गया है। तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। जलस्तर में इजाफा होने से सहसवान के तटवर्ती वीर सहाय नगला, बसौलिया, तौफी नगला, परशुराम नगला, खागी नगला और उसहैत के जटा, कमलैयापुर, अहमदनगर बछौरा, असमया रफतपुर गांवों को फिर से खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

करीब 25 दिन के बाद शनिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से कुछ नीचे आया था, लेकिन शनिवार को एक बार फिर से खतरे के निशान को पार कर गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को मीटर गेज पर जलस्तर रिकार्ड 162.52 मीटर तक पहुंच गया था। सह खतरे के निशान से 52 सेमी ऊपर है। शुक्रवार को जलस्तर में कुछ कमी आई। इस बीच खतरे के निशान पर जलस्तर 162.20 मीटर रहा। शनिवार को जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था, लेकिन रविवार को एक बार फिर से खतरे का निशान पार कर दिया। सोमवार को जलस्तर में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच यहां भी गंगा के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। संभावित खतरे को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सोमवार को जलस्तर में कुछ और इजाफा होने की आशंका है। कटान रोकने के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed