{"_id":"6a9bbdc606c52c28d806fa86","slug":"massive-fire-breaks-out-at-bullion-trader-house-due-to-short-circuit-in-budaun-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: शॉर्ट सर्किट से सराफा व्यापारी के घर में लगी भीषण आग, खिड़की तोड़कर खुद और परिवार की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: शॉर्ट सर्किट से सराफा व्यापारी के घर में लगी भीषण आग, खिड़की तोड़कर खुद और परिवार की बचाई जान
Sat, 05 Sep 2026 12:30 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:30 PM IST
सार
बिनावर में शनिवार तड़के सराफा व्यापारी अतुल गुप्ता के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अतुल ने पत्नी और दो बच्चों को खिड़की तोड़कर बचाया। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कमरे में जला पड़ा सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कस्बा बिनावर में शनिवार तड़के करीब तीन बजे सराफा व्यापारी अतुल गुप्ता के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठने और धुआं भरने से घर में सो रहे अतुल गुप्ता, उनकी पत्नी और दो बच्चे फंस गए। व्यापारी ने किसी तरह कमरे की खिड़की तोड़ी और बाहर निकलकर अपनी व पत्नी सहित दो बच्चों की जान बचाई।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। अतुल के मुताबिक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ने मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन