फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man found dead under an electric line his family suspects murder in Budaun

बदायूं: विद्युत लाइन के नीचे पड़ा मिला युवक का शव, कान में लगा था ईयरफोन, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 05 Sep 2026 07:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 05 Sep 2026 07:04 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में शनिवार सुबह 33 केवीए लाइन के नीचे एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान सैंजनी निवासी आराम सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
young man found dead under an electric line his family suspects murder in Budaun
युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सरकी के जंगल में शनिवार सुबह 33 केवीए विद्युत लाइन के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने पर उसकी स्थिति को देख करीब दो दिन पुराना बताया गया। शव की पहचान थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी आराम सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह सरकी गांव के प्रधान हरिशंकर ने जंगल में 33 केवीए लाइन के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना कादरचौक पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर युवक के पहचान करने के प्रयास शुरू किए। युवक के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। 
विज्ञापन


युवक की तलाश में जुटे थे परिजन 
आराम सिंह के भाई ज्ञानचंद्र ने बताया कि उनका भाई मंगलवार शाम करीब छह बजे घर से खाना खाने के बाद बिना बताए घर से कहीं चला गया था। उसकी काफी तलाश की। उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा था। उसका सुराग कहीं लग नहीं सका। शनिवार को पुलिस की ओर से परिवार को सूचना मिली कि उनके भाई का शव सरकी के जंगल में मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने आराम सिंह की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आंशका जताई। आराम सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेती कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। पुलिस के अनुसार, शव मिलने की स्थिति में उसके कानों में ईयरफोन लगे मिले, जबकि उसका मोबाइल फोन मौके पर नहीं मिला। मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed